• Tue. Aug 4th, 2026

पीडब्ल्यूडी ऑफिस में पेड़ पर सांप देख मची अफरातफरी

ByVijay Singhal

Aug 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में एक सांप निकल आया। इससे कार्यालय में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बाद में सांप के पेड़ पर चढ़ जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। कलेक्ट्रेट स्थित विभाग के खंडीय कार्यालय परिसर के आंगन में पापड़ी का पेड़ है। सोमवार दोपहर अमीन कक्ष के सामने इस पेड़ पर एक सांप को लटका देख एक कर्मचारी की चीख निकल गई। शोर सुनकर कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी, कर्मचारी अपने कक्षों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि यहां करीब 5 फीट लंबा पीले रंग का सांप पेड़ की डालियों के सहारे लटका हुआ था। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कार्यालय में अफरातफरी रही। वहीं लोगों के शोर-शराबे के बीच सांप पेड़ पर चढ़कर टहनियों एवं पत्तियों के बीच ओझल हो गया। पीडब्ल्यूडी के अमीन बच्चू सिंह ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.