• Sun. Aug 2nd, 2026

संगठन मजबूती न्याय परामर्श और स्वाध्याय मंडल पर हुई गहन चर्चा

ByVijay Singhal

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व ADGC क्रिमिनल श्री सूर्यवीर सिंह जिला अध्यक्ष जी  के चेंबर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ‘वन्दे मातरम्’ गान के साथ किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह (पूर्व ADGC क्रिमिनल) ने की तथा कुशल संचालन निमेश कुमार गर्ग द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र संयोजक श्री विपिन त्यागी जी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व DGC (राजस्व) श्री चंद्रमोहन अग्रवाल, तथा NCM श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं श्री रोहित मालिक जी प्रदेश मंत्री का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। तहसील संयोजकों को कार्यकारिणी में जोड़ने तथा पूर्व/वर्तमान ADGC को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने का सुझाव दिया गया। न्याय परामर्श केंद्र’ की स्थापना का मार्गदर्शन दिया गया, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन या 15 दिन में एक बार पंजीयन/रजिस्टर (नाम, मोबाइल नंबर, पता एवं समस्या) संधारित किया जाएगा। इसमें ‘सेवा भारती’ का सहयोग लिया जा सकता है। संगठन विस्तार के लिए पुरानी कार्यकारिणी के अनुभवों को साथ लेते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.