हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 214 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 27 मामलों को अधिकारियों ने मौके पर निस्तारित करते हुए फरियादियों को राहत पहुंचायी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारीयों को तहसील दिवस में आने वाले आम-जनमानस/शिकायतकर्ताओं को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचायी जाए। उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार के अनुसार तहसील दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि तहसील महावन में 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी मांट चंद्रभूषण प्रताप के अनुसार मांट तहसील में 37 शिकायतें मिलीं, जिनमें 07 मौके पर निस्तारित हुईं। उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार के अनुसार छाता में 46 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मथुरा। जनशिकायतें सुनने के उपरांत जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील सदर स्थित सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो/ बीआरसी कक्ष, प्रभारी कंप्यूटर नकल खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बसता सूची रजिस्टर का अवलोकन किया तथा रजिस्टर को पूर्ण करने, ससमय दाखिल-खारिज करने को कहा। डीएम ने कहा कि उक्त कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समस्त कर्मचारियों की सर्विस बुक अपडेट करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
