हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन में कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं जोर दिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त रखने, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य, परिवहन, पंचायती राज समेत सभी विभागों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर भी जोर दिया। सभी उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
