• Sat. Aug 1st, 2026

बरसाना में सीएचओ ने सीएचसी अधीक्षक पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकास खंड बरसाना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर संकेत में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तरुण शर्मा ने सीएचसी बरसाना के चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. विक्रमादित्य चौधरी पर गाली-गलौज, हाथापाई के प्रयास और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत भेजकर जांच और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार 28 जुलाई को सुबह करीब 11:46 बजे डॉ. विक्रमादित्य चौधरी और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) प्रेम प्रकाश आयुष्मान आरोग्य मंदिर संकेत के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। तरुण शर्मा का कहना है कि उन्होंने मांगे गए सभी अभिलेख उपलब्ध कराए और निरीक्षण में पूरा सहयोग किया, लेकिन निरीक्षण के दौरान अधीक्षक का व्यवहार धमकाने और दबाव बनाने वाला था। सीएचओ ने आरोप लगाया कि केंद्र से बाहर निकलते समय उनके साथ गाली-गलौज की गई, मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया और धक्का-मुक्की की गई। उनका कहना है कि बीपीएम के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना उपकेंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.