• Fri. Jul 31st, 2026

व्हाट्सएप पर आ रहे ट्रैफिक चालान के मैसेज, क्लिक करने की गलती न करें; बैंक खाता हो जाएगा खाली

ByVijay Singhal

Jul 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठग अब लोगों को ट्रैफिक चालान भरने के नाम पर निशाना बना रहे हैं। एआरटीओ के नाम का सहारा लेकर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, साइबर ठग व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा करते हैं कि संबंधित वाहन का ट्रैफिक चालान लंबित है और उसे तत्काल जमा करना आवश्यक है। संदेश के साथ एक एपीके फाइल भी भेजी जाती है, जिसे चालान देखने या भुगतान करने के लिए डाउनलोड करने को कहा जाता है। कई लोग इसे परिवहन विभाग का आधिकारिक संदेश समझकर फाइल डाउनलोड कर लेते हैं। एपीके फाइल इंस्टॉल होते समय कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगता है। इससे ठग मोबाइल फोन पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। इसके बाद बैंकिंग एप, ओटीपी, एसएमएस और अन्य गोपनीय जानकारियों तक पहुंच बनाकर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। हाल ही में दो लोग इस साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। एक के बैंक खाते से चार हजार और दूसरे के खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिए। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि अनजान नंबर से प्राप्त एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें। ट्रैफिक चालान की जानकारी केवल परिवहन विभाग या यातायात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट अथवा अधिकृत प्लेटफॉर्म पर ही जांचें। इसके बाद चालान भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.