• Fri. Jul 31st, 2026

थाना जैत के गांव कोटा में विवाद के बाद पथराव, फायरिंग का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत क्षेत्र के  गांव कोटा निवासी सुनील ने गांव के ही प्रशांत, पंकज, राजू, आलिश और विवेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह अपने घर के सामने पशुओं को चारा डाल रहे थे। कभी आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर घर के अंदर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तमंचे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि पंकज ने तमंचे से दो फायर किए, जबकि अन्य आरोपियों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील, अनिल और रेनू घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे के साथ दिखाई दे रहा है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.