हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक अगस्त को प्रियाकांतजु मंदिर पहुंचेंगी। वह पार्थिव शिवलिंग अभिषेक और पूजन में शामिल होंगी। राज्यपाल सुबह 10.30 बजे मंदिर पहुंचकर देवकीनंदन महाराज से भेंट करेंगी। इसके बाद वह रुद्राभिषेक करेंगी और शाम 4 बजे से सेवाकार्यों में सहभागिता के बाद शिवमहापुराण कथा का श्रवण करेंगी। इससे पूर्व राज्यपाल छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचेंगी। राज्यपाल के लिए ट्रेन में विशेष सैलून कोच लगाया जाएगा, जिसमें आवास, बैठक और सुरक्षा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सैलून कोच को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म आठ पर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
