• Wed. Jul 29th, 2026

90 लाख के बकाए पर दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली पर लगाया ब्रेक

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहरी क्षेत्र में 90 लाख के बकाए पर करीब दो हजार उपभोक्ताओं की लाइट बंद करा दी गई। लाइट जुड़वाने एवं बिल जमा करने को विद्युत कार्यालय पर भीड़ लगी रही। देर रात तक कनेक्शन जुड़वाए जाते रहे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने जुलाई माह का बिल जमा नहीं किया। इसकी सूची विभाग द्वारा निकलवाई गई। ऑन लाइन सिस्टम के माध्यम से करीब 2000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी। इन पर 90 लाख से अधिक का बकाया बताया गया। जब काफी देर लाइट नहीं आई तो उपभोक्ताओं द्वारा आसपास पता किया तो लाइट आ रही थी। चेक किया तो मीटर में करंट आ रहा था लेकिन आगे की सप्लाई कट थी। जानकारी की तो पता चला कि बकाए पर लाइट कट हो गई है। ऑन लाइन बिल जमा कराना शुरू किया। काफी संख्या में उपभोक्ता कृष्णानगर, कैंट आदि कार्यालय पहुंचे और बिल जमा कराया। काफी संख्या में लोग अपनी-अपनी लाइट जुड़वाने को मैसेज करते रहे। किसी की बिजली जल्दी तो किसी की लाइट चालू करने में दो से तीन घंटे लग गए। विभागीय कर्मी देर रात तक इस कार्य में जुटे रहे। इधर एक्सईएन आशीष गुप्ता द्वारा भी निर्देश दिए जाते रहे कि जिनके बिल जमा हो गए उनकी लाइट चालू कर दें। कई उपभोक्ताओं की बिजली देय तिथि से पहले काट दी। इस पर उपभोक्ताओं द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। अधिकारियों की जानकारी में आने पर उनकी लाइट जुड़वा दी गई। एक्सईएन आशीष गुप्ता के अनुसार गुरुवार को करीब एक हजार और बकाएदारों की लाइट कटवाने की तैयारी है। बुधवार को इनके पास मोबाइल पर कॉल कराया जाएगा कि अपना-अपना बिल जमा कर दें। जुलाई का बिल जमा न करने पर इनकी लाइट कटवाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.