हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतेश्वर तिराहे के पास एक गेस्ट हाउस में जालौन जनपद के उरई क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिवार और नाना-नानी के साथ 26 जुलाई को मथुरा दर्शन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर तिराहे के निकट एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे किशोरी गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तभी उसने देखा कि एक युवक रोशनदान के पास से मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया और बाथरूम से निकलकर अपने मौसेरे भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर उसमें किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो मिले। परिजन ने वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित करने के बाद आरोपी के फोन से डिलीट कर दिए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक के बेटे आसिफ के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी के मोबाइल में कई अशलील वीडियो मिले हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो गेस्ट हाउस में ठहरने वाली महिलाओं और युवतियों के हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पूर्व में बनाए वीडियो आरोपी ने वायरल तो नहीं कर दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
