हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हरियाणा के भिवानी स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहन मखीजा अपनी मां और परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर ठाकुरजी के दर्शन करने आए थे। रोहन ने पुलिस को बताया कि दर्शन कराने के नाम पर एक पंडा ने उनसे पैसे ले लिए और उन्हें गली नंबर तीन स्थित बृज बिहारी स्वीट्स नाम से संचालित दुकान पर बैठा दिया। इसी दौरान दुकान पर बैठे लोगों ने रोहन की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब रोहन ने इसका विरोध किया तो आरोप है दुकान पर मौजूद शीतल, आकाश और एक अन्य व्यक्ति ने रोहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रोहन के मुंह और नाक पर घूंसे मारे जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा और कपड़े फट गए। इस दौरान पीड़ित की सोने की माला भी टूट गई। बीच-बचाव करने आई रोहन की मां के भी हाथ में चोट आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर और गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपी शीतल, आकाश, दुकानदार एवं एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने घायल काे अस्पताल भेजकर उपचार कराया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी शीतल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
