• Mon. Jul 27th, 2026

जलभराव से परेशान लोग भूख हड़ताल पर बैठे

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुष्पांजलि उपवन की 100 फुटा सड़क पर पिछले एक माह से जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जलभराव की समस्या से परेशान वार्ड संख्या 59 और 33 के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय निवासी डॉ. सचिन ने बच्चों और अभिभावकों के साथ 24 जुलाई से 100 फुटा रोड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यालय जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि समस्या समाधान के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पुनीत वार्ष्णेय, तारा ठाकुर, देशराज ठाकुर, रामचरन पंडित, शंकर लाल, प्रदीप कुमार शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अभिभावक और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.