• Sun. Jul 26th, 2026

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से महिला ने दिया बच्ची को जन्म

ByVijay Singhal

Jul 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान मथुरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला। प्लेटफॉर्म संख्या 6 व 7 पर एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर आरपीएफ की महिला कर्मियों ने डॉक्टर के पहुंचने से पहले सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों स्वस्थ हैं। शनिवार को ट्रेन संख्या 14725 से बावल स्टेशन से मथुरा पहुंची धनकुंवर (35 वर्ष) प्लेटफॉर्म पर उतरते ही बेहोश होकर गिर गई। उनके पति पवन ने आरपीएफ को बताया कि पत्नी का प्रसव किसी भी समय हो सकता है। सूचना मिलते ही मेला ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सहायक उपनिरीक्षक संतोष यादव ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को सूचना दी। इसके बाद महिला सहायक उपनिरीक्षक शीतला, महिला आरक्षी पिंकी देवी और महिला आरक्षी अनुपम गौतम मौके पर पहुंचीं। रेलवे चिकित्सकों के आने से पहले महिला आरपीएफ टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 स्थित नए फुटओवर ब्रिज के नीचे सुरक्षित व्यवस्था कर प्रसव कराया। कुछ ही देर बाद डॉ. अभय, डॉ. हर्षित और उनकी मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और जच्चा और नवजात को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। महिला के पति ने आरपीएफ टीम की त्वरित सहायता और मानवीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.