• Sun. Jul 26th, 2026

कोसीकलां में कार्यालय सहायक और एक्सईएन के बीच चले लात-घूंसे

ByVijay Singhal

Jul 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत विभाग के एक्सईएन से चिकित्सकीय अवकाश की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए कार्यालय सहायक और एक्सईएन के बीच जमकर लात-घुंसे चले। इस दौरान एक्सईएन कुर्सी से गिर गए और वहां रखा एसडीओ छाता का मोबाइल टूट गया। कर्मचारी घटना की जानकारी एसई प्रथम को देने मथुरा चले गए। मुख्य अभियंता ने दोनों पक्षों को तलब किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर एक्सईएन सुरेंद्रपाल सिंह के समक्ष कार्यालय सहायक मोरध्वज सिंह चिकित्सीय अवकाश के अनुमोदन स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए थे। जिस पर एक्सईएन द्वारा चिकित्सकीय अवकाश को अस्वीकृत कर दिया। आरोप है कि स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करने पर एक्सईएन ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मना करने पर एक्सईएन ने मोरध्वज सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी एवं बर्खास्त करने की धमकी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे त्रस्त होकर मोरध्वज ने एक्सईएन को धक्का दे दिया, जिससे वह कुर्सी से नीचे गिर गए। इसी दौरान वहां रखा एसडीओ छाता का मोबाइल गिरकर टूट गया। मारपीट में मोरध्वज के कपड़े भी फट गए। दोनो पक्षों ने मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरेंद्रपाल सिंह, एक्सईएन, कोसीकलां डिवीजन ने कहा, कार्यकारी सहायक ने दफ्तर में घुसते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी और वहां रखे सरकारी कागजात फाड़ दिए। मना करने पर पेपर वेट से हमला कर दिया। कर्मचारी को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.