• Sun. Jul 26th, 2026

द्वारिकाधीश मंदिर कर्मचारी के बैंक खाते से उड़ाए 5.22 लाख

ByVijay Singhal

Jul 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जालसाजों ने द्वारिकाधीश मंदिर के कर्मचारी के बैंक खाते से 5.22 लाख रुपये एक झटके में पार कर दिए। मोबाइल में ट्रांजेक्शन का संदेश आने के बाद पीड़ित को ठगी की भनक लगी। उन्होंने साइबर थाने से प्राथमिकी दर्ज करा मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के भैंस बहोरा किशन टीला निवासी विपिन कुमार सैनी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की डैंपियर नगर शाखा में खाता है। 19 जुलाई की शाम जब उन्होंने मोबाइल पर आए बैंक संदेश देखे तो पता चला कि 18 जुलाई को उनके बैंक खाते से कुल 5.22 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न किसी को रकम भेजी और न ही यूपीआई या एटीएम का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके उनका बैंक खाता खाली हो गया। घटना के बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसकी जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.