हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगों ने पूर्व नगर आयुक्त जग प्रवेश की पत्नी के नाम से छह क्रेडिट कार्ड बनवाकर 46.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। दर्ज कराई प्राथमिकी में पूर्व नगर आयुक्त की पत्नी ने बताया कि आयकर विभाग की टैक्स इंफॉर्मेशन समरी (टीआईएस) देखने पर पता चला कि उनके पैन कार्ड का अनधिकृत उपयोग कर छह क्रेडिट कार्ड जारी करा लिए गए। इनमें से तीन कार्डों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 46.31 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। इन कार्डों पर दर्ज पता, ई-मेल आईडी और हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हैं एवं उन्होंने कभी भी ऐसे किसी कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साइबर जालसाजों ने उनकी पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट) कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बैंकों को गुमराह कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्यों को एकजुट किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
