हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में सस्ते दाम पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर एक किसान से 3 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मुडलिया निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि चेतन निवासी गांव खेड़ा किशन, थाना टप्पल, अलीगढ़ (हाल निवासी निराला स्टेट, ग्रेटर नोएडा) ने उन्हें ट्रैक्टर दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में पीड़ित ने 7 जून 2024 से 28 जुलाई 2024 के बीच कुल 3 लाख 80 हजार रुपये आरोपी को दिए। पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बाद भी न तो ट्रैक्टर दिलाया और न ही रकम वापस की। पीड़ित ने जब दबाव बनाया तो आरोपी ने उन्हें तीन लाख रुपये का चेक थमा दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर नौहझील थाना पुलिस ने नामजद पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
