हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। परिक्रमा मार्ग से लेकर प्रमुख पड़ावों तक बनाए गए चिकित्सा शिविरों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने 24 घंटे सेवाएं देना शुरू कर दिया है। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग ने 23 जुलाई से 30 जुलाई तक मेले के दौरान 23 प्रमुख स्थानों पर 50 से अधिक स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। ये टीमें दो पालियों में 24 घंटे सेवाएं देंगी। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, जमुनावता नहर, गोवर्धन रोडवेज बस अड्डा, दानघाटी कन्या विद्यालय, कुसुम सरोवर, मानसी गंगा, गोवर्धन रेलवे स्टेशन, राधाकुंड पुलिस चौकी, गोकुल महावन और मथुरा रेलवे जंक्शन सहित प्रमुख स्थलों पर शिविर संचालित किए जा रहे हैं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन को मुख्य चिकित्सा शिविर बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ. नेहा चौधरी और जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
