हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा ने विस चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी है। जिले की तीनों विधानसभा मांट, छाता और बलदेव बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया और बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया गया। छाता विधानसभा के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। मुख्य वक्ता शिवशंकर शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मांट विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में नागेंद्र सिकरवार ने सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख व्यवस्था और घर-घर संपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर पर निरंतर संवाद और सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में विधायक पूरन प्रकाश ने बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। रामवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को आदर्श बूथ बनाने का आह्वान किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
