हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के होटल कारोबारियों के बीच बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में सीधी वार्ता हुई। मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक पेचीदगियों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के बजाय संवाद से रास्ते निकलेंगे। उन्होंने मानकों को पूरा करने के लिए होटल कारोबारियों को मोहलत देने और सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने की वकालत की। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हादसों से बचाव के लिए मानकों का पालन जरूरी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने नेशनल बिल्डिंग कोड की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुराने और स्वीकृत नक्शे वाले भवनों की जांच कर राहत दी जाएगी। बैठक में सहायक पर्यटन अधिकारी हेमंत शर्मा ने होटल पंजीकरण की सरल प्रक्रिया समझाई। एमवीडीए के सचिव आशीष सिंह और सहायक नगर आयुक्त नीरज कुमार ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने जल्द ही एक और संयुक्त समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया। संचालन एसोसिएशन के सचिव आरबी चौधरी और शशिभानु गर्ग ने किया। बैठक में सुनील अग्रवाल, सुनील साहनी, राजा भोज, राजन अग्रवाल, सौरभ, मथुरी अग्रवाल, विजय चतुर्वेदी, ध्रुव अग्रवाल, गुरमुख दास, प्रवेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
