• Thu. Jul 23rd, 2026

फरह के गांव में महंत पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर के महंत पर छात्राओं को पैसे का लालच देकर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महंत को हिरासत में ले लिया है। फरह क्षेत्र के एक गांव में स्कूल और मंदिर आमने-सामने हैं। बुधवार सुबह कक्षा पांचवीं की बालिका ने अपने परिजन को महंत द्वारा की गई छेड़छाड़ के बारे में बताया। बालिका के परिजन प्रधानाचार्य से मिलने स्कूल पहुंचे। जब प्रधानाचार्य ने अन्य बालिकाओं से जानकारी की तो उन्होंने भी महंत द्वारा उनके साथ हुई छेड़खानी की जानकारी दी। इस पर प्रधानाचार्य ने 112 पर कॉल करके जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बालिका की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर महंत को मंदिर से पकड़ लिया। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस बालिकाओं के बयान कर कार्रवाई करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.