• Wed. Jul 22nd, 2026

डीएम ने दिए निर्देश,भूमि व जल संरक्षण के कार्य समय से करें पूर्ण

ByVijay Singhal

Jul 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को जनपद में भूमि संरक्षण के कार्य में तेजी लाने के निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मृदा संरक्षण तथा कृषि विकास से संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने जनपद में संचालित योजनाओं आगामी कार्ययोजना पर अनुमोदन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही जनपद में कृषि के विकास के लिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्तुतीकरण भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू मंगल द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उपायुक्त स्वत रोजगार इंद्रपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी एवं अन्य समिति के सदस्यों के द्वारा सहभागिता की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.