• Wed. Jul 22nd, 2026

कुख्यात रहे हैं मथुरा के टप्पेबाज और टटलूबाज

ByVijay Singhal

Jul 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में पुराने समय में टटलूबाज लोगों को सस्ते में सोने की ईंट, सिक्के या अन्य कीमती सामान देने का लालच देते थे। इसके लिए पहले लोगों को विश्वास में लिया जाता था। कई बार असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा पैदा किया जाता और फिर नकली सोना देकर बड़ी रकम ऐंठ ली जाती थी। कुछ मामलों में पीड़ितों को सुनसान स्थान पर बुलाकर लूटपाट भी की जाती थी। इस तरह के मामलों में मथुरा का नाम लंबे समय तक चर्चा में रहा। समय बदला तो ठगी के तरीके भी बदल गए। टटलूबाजों ने टप्पेबाजी का तरीका अपनाया। अब वाहन चालकों को रास्ते में तेल गिरने, वाहन खराब होने या किसी अन्य बहाने से रोककर उनका ध्यान भटकाया जाता है। इसके बाद मौका मिलते ही कार से नकदी और कीमती सामान पार कर दिया जाता है। हाल ही में हाईवे थाना क्षेत्र में प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना भी इसी तरह के तरीके का उदाहरण है। बाइक सवार बदमाशों ने कार से तेल गिरने की बात कहकर वाहन रुकवाया और कर्मचारियों को बातों में उलझाकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.