• Tue. Jul 21st, 2026

महिला को नशीला पदार्थ खिला चोरी करने वाली पकड़ी

ByVijay Singhal

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  थाना गोविन्दनगर पुलिस ने घर से गहने व नकदी चुराने के आरोप में वांछित महिला को चेकिंग के दौरान रविवार देर शाम आइसक्रीम फैक्ट्री के पास रेलवे लाइन किनारे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गयी नकदी, आभूषण बरामद किये हैं। थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम करीब सवा छह बजे उप निरीक्षक मयंक वत्स, महिला उप निरीक्षक सोनी यादव ने आइस्क्रीम फैक्ट्री के समीप रेलवे लाइन किनारे से मार्च माह में महिला के मकान से चोरी करने के आरोप में वांछित महिला को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी किये गये जेवर, नकदी में से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक जोड़ी कान की बाली, सोने की नाक की लोंग, सोने की गले की तीन चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो पर्स व 51 हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने 10 मार्च को महाविद्या कालोनी निवासी महिला को नशीला पदार्थ खिलाया, पीड़िता के बेहोश होने पर उसके घर से 57 हजार रुपये के अलावा आभूषण आदि चोरी कर ले गयी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.