हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा शहर में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश के बावजूद महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने और दवा प्राप्त करने तक हर स्थान पर लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में संक्रमण, त्वचा संबंधी रोग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी संक्रमण के मामले अधिक देखने को मिले। वहीं महिला रोग, बाल रोग, फिजीशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, त्वचा रोग और सर्जरी विभाग सहित लगभग सभी ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ रही। पंजीकरण कराने के बाद मरीजों को चिकित्सकों तक पहुंचने में भी काफी समय लगा। मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी और अन्य जांच केंद्रों पर भी सुबह से भीड़ देखने को मिली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
