हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ अंतर्गत एक गांव निवासी युवती अपनी शादी से महज चार दिन पहले घर से गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की, कहीं पता न चला। बाद में जानकारी होने पर युवती के पिता ने नामजद युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद और युवक को गिरफ्तार करने में जुट गयी है। थाना शेरगढ़ के एक गांव निवासी पिता ने सोमवार को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब 12 बजे उसकी बेटी अचानक घर से निकल गई। उसकी सभी जगह तलाश की गयी लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। बाद में पता चला कि बेटी के साथ स्कूल के दौरान पढ़ने वाला युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पिता ने दी तहरीर में बताया कि उसकी दो बेटियों की 22 जुलाई को शादी तय थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
