• Tue. Jul 21st, 2026

मथुरा। नगरीय निकायों में ओटीएस स्कीम लागू, बकाएदारों को मिलेगी राहत

ByVijay Singhal

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम, नगर पालिका परिषद कोसीकलां व जनपद की समस्त नगर पंचायतों में जलकर, गृहकर, सीवर कर के बकाए की प्रभावी वसूली के लिए शासन के निर्देश पर एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की व्यवस्था लागू कर दी गयी है। इससे जहां करदाताओं को व्यावहारिक राहत मिलेगी, वहीं बकाया वसूली में भी तेजी आएगी। शासन के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने इस आशय के आदेश नगर निगम समेत जनपद की समस्त नगरीय निकायों को भेजे हैं। आदेश में कहा गया है की ओटीएस की व्यवस्था के तहत बकायेदारों को ब्याज व सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट तभी मिल सकेगी, जब बकायेदार द्वारा एक मुश्त समस्त बकाए का भुगतान किया जाएगा। एक मुश्त समाधान योजना की अवधि 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक निर्धारित की गयी है। योजना लाभ एक अप्रेल 2026 तक के समस्त बकायेदारों को प्रदान किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए करदाताओं को विधिवत सूचना दी जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.