हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सामान्य पंचायत निर्वाचन-2021 के बाद गठित क्षेत्र पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल रविवार शाम समाप्त हो गया। जनपद की 10 क्षेत्र पंचायतों के निवर्तमान प्रमुख अब प्रशासक के रूप में क्षेत्र पंचायतों के सामान्य एवं दैनिक कार्यों का संचालन करेंगे। हालांकि, उन्हें किसी भी प्रकार के नीतिगत या वित्तीय महत्व के नए निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। दिए गए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष अथवा अत्यावश्यक परिस्थिति में नीति संबंधी निर्णय लेना आवश्यक हो, तो संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाधिकारी की पूर्व स्वीकृति मिलने के बाद ही ऐसे मामलों में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
