हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गौरानगर में मौना हलवाई की दुकान के समीप युवकों की बाइक टकराने पर शनिवार को दो गुटों में विवाद हो गया था। रविवार रात आठ बजे गंगानगर कालोनी स्थित मौना हलवाई की दुकान के समीप नंदकिशोर के घर के समीप बाइकों पर गौतम पाड़ा निवासी आधा दर्जन युवक पहुंचे। युवकों ने गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। जब नंदकिशोर ने उनका विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर और आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। लोगों के जमा होने पर बाइक सवार मौके से भाग गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे कोतवाली के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की। मोहल्ले के लोगों और पीड़ित नंदकिशोर ने बताया कि गौतमपाड़ा के आधा दर्जन युवक बाइकों पर आए और हंगामा करते हुए गोली चलाकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को गौरानगर में नंदकिशोर की बाइक गौतमपाड़ा के युवकों से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी होकर मामला शांत हो गया था। घटना के दूसरे दिन गौतमपाड़ा के युवक नंदकिशोर के घर के पास पहुंचे और गोली चला दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नंदकिशोर द्वारा तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
