• Thu. Nov 12th, 2026

मांट की झाड़ियों में बेहोश मिले युवक का इलाज के दाैरान तोड़ा दम, जहर देकर हत्या का आरोप

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में झाड़ियों में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना राया के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार को राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक के भाई गिरधारी ने थाना मांट में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव पीरी, थाना राया निवासी विनोद पुत्र रामवीर, पप्पू पुत्र कंचन, उदयवीर उर्फ कलुआ पुत्र प्रेमपाल, मंशो पुत्र प्रेमपाल, भूरा पुत्र विनोद, रनवीर पुत्र निरंजन, विजयपाल पुत्र पप्पू समेत आठ लोगों ने षड्यंत्र के तहत उसके भाई को जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या की। क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.