• Thu. Jul 16th, 2026

दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव बेरा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। गांव में बेरा निवासी संदीप कुमार और कुमरपाल, अमर सिंह आदि में दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। कुमरपाल पक्ष के लोग रोड के साइड दीवार नहीं लगाने विरोध कर रहे थे, जबकि संदीप पक्ष जबरन दीवार लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात में दोनों पक्षों में विवाद पनप गया। संदीप ने 112 पीआरवी पुलिस बुला ली तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को ही निशाना बना लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मांट भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन का निरीक्षण करने के साथ वायरल वीडियो भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर विवाद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.