• Thu. Jul 16th, 2026

मथुरा में स्कूल बस ने छात्र को कुचला, मौत:चालक बस लेकर फरार, गुस्साए ग्रामीणों कॉलेज में की तोड़फोड़

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेलखू निवासी नितिन पुत्र गंगदेव राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह बस से पढ़ने आया था। बस चालक नशे की हालत में बताया गया। छात्र ठीक से बस से उतर भी नहीं पाया। चाली ने बस आगे बढ़ा दी। स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कॉलेज पहुंच गए और गुस्से में कॉलेज के मुख्य गेट, खिड़कियों के शीशे समेत अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल तैनात था और माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश जारी थी। वहीं पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.