हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की यमुना पार कुटिया में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद अब गुरु पूर्णिमा पर भक्तों को दर्शन देंगे। यमुना पार बेलवन में नए आश्रम यमुना विहार कुंज में संत प्रेमानंद शिष्यों को दर्शन देंगें। गुरु पूर्णिमा से पहले ही 23 से 29 जुलाई को अलग अलग राज्यों के शिष्य संत प्रेमानंद के दर्शन कर गुरु पूजन करेंगे। श्रीराधा केली कुंज आश्रम से जारी सूचना के अनुसार यमुना पार बेलवन पर संत अपने नए आश्रम यमुना विहार कुंज में ही गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों को दर्शन देंगे। 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक संत प्रेमानंद दर्शन देंगे तो सुबह सात से दस बजे तक श्री राधा केली कुंज में गुरु चरण पादुका पूजन होगा। शाम साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक सत्संग, संध्या आरती, नाम संकीर्तन होगा, तो गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद के दर्शन की व्यवस्था यमुना विहार कुंज में होगी। इसमें 23 जुलाई को विदेशी भक्तों के साथ हरियाणा, कर्नाटक के शिष्य दर्शन करेंगे, 24 को गुजरात, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र, केरल और दिल्ली के शिष्य, 25 को पंजाब, मप्र, झारखंड के शिष्य, 26 को उप्र एवं ब्रजमंडल के शिष्य, 27 को राजस्थान, हिमाचल, असोम, महाराष्ट्र, तेलंगाना के शिष्य, 28 को स्थानीय शिष्य, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गोवा के शिष्य के अलावा 29 जुलाई को आश्रम से जुड़े विरक्त शिष्य संत प्रेमानंद के दर्शन कर गुरु पूजन करेंगे।
