• Thu. Jul 16th, 2026

दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार, जेल भेजा

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाल जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 14 जुलाई को तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी उनके पुत्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर साथ ले गया और तमंचा का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया तथा पीड़ित नाबालिग के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट की धाराएं तरमीम की गई। पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू किया। सूचना पर आरोपी को बुधवार को प्रेम मन्दिर के सामने से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी को कोर्ट के आदेश पर जुबेनाइल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.