हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैंत थाने की पुलिस ने वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज के शिष्य के यहां 2.90 करोड़ रुपये चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी रजत, कुशीनगर निवासी आलोक तथा गुजरात के सूरत निवासी प्रेम सागर और हीरेन के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि गुजरात निवासी राकेश प्रजापति का बेटा वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दीक्षारत है। धार्मिक जीवन बिताने के उद्देश्य से गुजरात में 2.90 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर बेटे की तरह पिता राकेश प्रजापति भी सुनरख में रहने लगे थे। उन्होंने किराये पर एक फ्लैट लिया था। उनके पड़ोसी आलोक किराये पर गेस्ट हाउस चलाता है। इस कारण आलोक का उनके घर आना-जाना हो गया। उसने राकेश यहां रखी भारी नकदी की जानकारी अपने साथियों को दे दी और चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन आलोक राकेश को कुटिया निर्माण के लिए प्लॉट दिखाने के बहाने मांट क्षेत्र ले गया, जबकि उसके तीन साथियों ने सुनरख स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखी 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए। विरोध की आशंका पर आरोपियों ने राकेश को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि उनकी शिकायत में बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने सुनरख रोड के निकट हाइवे से चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवा लिया था। चोरी की रकम से ब्रांडेड सामान और एक कार खरीदी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
