• Tue. Jul 14th, 2026

सुरीर के गांव के मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

ByVijay Singhal

Jul 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा स्थित सनातन धर्म मंदिर में दानपेटी से चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। जरारा स्थित सनातन धर्म मंदिर के महंत राजेश कुमार गौड़ ने रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि रविवार सुबह 4 बजे में वे मंदिर में साफ सफाई करने के बाद नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा अर्चना करने आईं। उन्होंने देखा कि मंदिर की दानपेटी का ताला टूटा हुआ है, जिसमें रखे चढ़ावे के रुपये गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंदिर और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद थाना पुलिस ने भदनवारा से राजागढ़ी जाने वाले मार्ग मानवेंद्र उर्फ बड्डू निवासी राजागढ़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तलाशी में आरोपी के पास से 1017 रुपये, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.