हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित सील गेस्ट हाउस में कमरा मांगने और रुपये मांगने के आरोपों को लेकर चर्चा में आए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) के सहायक अभियंता (एई) सुमित मौर्य का तबादला मेरठ विकास प्राधिकरण कर दिया गया है। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई हुई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया था कि एई सुमित मौर्य 28 जून को सुबह करीब सात बजे रुक्मिणी विहार स्थित सील गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद प्रबंधक से कमरा उपलब्ध कराने को कहा। प्रबंधक ने गेस्ट हाउस सील होने की बात कहते हुए कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद एई ने खुद को एमवीडीए का सहायक अभियंता बताते हुए कमरा देने के लिए कहा और सील होने की बात को नजरअंदाज करने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इस दौरान एई ने रुपये की भी मांग की। मामले की शिकायत एमवीडीए अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रकरण शासन स्तर तक पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन की ओर से एई सुमित मौर्य का तबादला मेरठ विकास प्राधिकरण कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
