हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में भंडारे लगाने की अनुमति के लिए 20 जुलाई से पूर्व आवेदन करना होगा। इसके लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस की व्यवस्था रहेगी, ताकि भंडारे की अनुमति लेने वाले को जगह-जगह नहीं भटकना पड़े। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाने, दीवारों पर लिखने तथा दीवारों को हानि पहुंचाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा पेनल्टी लगाई जाएगी। यह निर्देश रविवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील गोवर्धन के सभागार में हुई मेले की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने दिए। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास का सम्मान करें तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी श्रद्धालुओं से विनम्र रहें।
उन्होंने सहायक निदेशक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की चेकिंग के नाम पर दुकानदारों का शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुदृढ़ पार्किंग व्यवस्था व कुंडों की बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राधाकुंड एवं मानसी गंगा में साफ पानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर यमुना जी की रेती या मिट्टी को डलवाएं, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों को परिक्रमा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
