• Mon. Jul 13th, 2026

कोसीकलां में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Jul 13, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में युबक के शब मिलने से  सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-4 स्थित माल गोदाम रोड के पास दिल्ली–मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी संपर्क कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कुछ लोगों ने युवक के चलती ट्रेन के सामने आने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी भी संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.