• Mon. Jul 13th, 2026

मथुरा स्टेडियम में करंट लगने से बच्चे की मौत:टेनिस कोर्ट के बिजली पोल में उतरा करंट, दौड़ लगाते समय चपेट में आया

ByVijay Singhal

Jul 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में  सुबह दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय खिलाड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। हाईवे थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी, गोवर्धन मार्ग निवासी कैलाश प्रसाद का पुत्र जितेंद्र (14)  सुबह करीब साढ़े छह बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलने पहुंचा। खेल के दौरान गेंद टेनिस कोर्ट की ओर चली गई। गेंद उठाने के लिए जैसे ही वह वहां लगे विद्युत खंभे के पास पहुंचा, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और खंभे से चिपक गया। काफी देर तक न लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश की। उसे खंभे से चिपका देख उन्होंने किसी तरह उसे अलग किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 का छात्र था और आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह स्टेडियम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मैदान में प्रतिदिन खेल गतिविधियां संचालित होती हैं और पहले कभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को पूरे स्टेडियम की विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.