• Sat. Jul 11th, 2026

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास बंद मकान के छज्जे का हिस्सा भरभराकर गिरा

ByVijay Singhal

Jul 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप गंगा मंदिर गली में एक बंद मकान के आगे निकल रहे छज्जे का हिस्सा शाम करीब चार बजे गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के मकानों में रह रहे लोग बाहर निकल आए। पड़ोसियों के अनुसार, मकान मालिक अन्य राज्य में रहते हैं। यह मकान लगभग तीस साल पहले बना था, जो कि लंबे समय से बंद है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर पुलिस द्वारा पक्के चबूतरे से श्रीबांकेबिहारी मंदिर जाने वाले भक्तों को इसी गंगा मंदिर वाली गली से होकर डायवर्ट किया जाता है।
ऐसे में हर समय यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। इसके अलावा, घटना स्थल के समीप गली थोड़ी चौड़ी होने के कारण स्थानीय बच्चे वहां क्रिकेट खेलते हैं और साइकिल भी चलाते हैं। अगर भीड़ या बच्चों की मौजूदगी के समय यह हिस्सा गिरता, तो गंभीर रूप से जान-माल का नुकसान हो सकता था। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी साझा करते हुए प्रशासन से इस तरह की समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की है। नगर निगम ने क्षेत्र के जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जर्जर मकानों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों को इन गलियों से गुजरने में हर वक्त डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन जर्जर ढांचों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.