• Fri. Jul 10th, 2026

जयसिंहपूरा में मकान के बंटवारे को लेकर भाईयों में हुआ पथराव

ByVijay Singhal

Jul 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा में मकान के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना गोविंद नगर के गणेश धाम कालोनी व नई बस्ती रेलवे लाइन निवासी सोहिल का डीग गेट निवासी अपने भाई आसिफ से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की पत्नी मकान अपने नाम कराना चाहती हैं। इसी बात को लेकर बुधवार शाम दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। बात मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गये और ईंट पत्थर फिंकने लगे। पथराव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने का समाचार है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के प्रार्थना-पत्र के आधार पर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.