हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में नगर निगम को सूचना मिली कि कॉलोनी स्थित एक चार मंजिला मकान की ऊंचाई बढ़ाने के लिए जैक लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मकान की ऊपरी मंजिलों पर पांच परिवार रह रहे हैं। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मकान स्वामी से नगर निगम और बिजली विभाग की अनापत्ति (एनओसी) मांगी, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद निगम ने मकान पर नोटिस चस्पा करते हुए पहले भवन खाली कराने और सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर तराश मंदिर के पास ही एक अन्य मकान के छज्जे के ऊपर दो मंजिला मकान खड़ा करने पर नगर निगम ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। ऊपरी हिस्से को हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। उनका कहना है कि यदि इस तरह का कार्य जारी रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
