• Thu. Jul 9th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में सीमित लोगों को दर्शन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की उठेगी मांग

ByVijay Singhal

Jul 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर गठित हाईपावर्ड कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। इसमें श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, भीड़ प्रबंधन और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। बैठक को लेकर सेवायत सदस्यों ने तैयारियां कर ली हैं। उनका कहना है कि वे कमेटी के समक्ष ऐसे सुझाव रखेंगे जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की परंपराओं के संरक्षण से है। उनका कहना है कि किसी भी नई व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी से बचाते हुए उन्हें सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराना होना चाहिए। सेवायत सदस्य रजत गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में त्योहारों, अवकाश और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीमित संख्या में दर्शन जैसी व्यवस्थाओं पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। सीनियर सिटीजन और महिलाओं के अलग लाइन की व्यवस्था की भी बात रखी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.