हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डैंपियर नगर जिला सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर ने की। इस दौरान संघ के विकास, व्यवसाय विस्तार और संपत्तियों के बेहतर उपयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बीते वित्तीय वर्ष की खर्चे का ब्यौरा और चालू वर्ष की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही यमुना की तलहटी क्षेत्र स्थित करीब 2.800 हेक्टेयर भूमि को 24-25 वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों से मुक्त कराकर वहां विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। संचालक मंडल ने संघ की सौंख, चौमुहां और सादाबाद स्थित भूमि पर विकास कार्य शुरू कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। बैठक में संघ द्वारा संचालित श्रीराम शॉप विक्रेताओं की जमानत धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा संघ के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने, आय के नए स्रोत विकसित करने तथा संघ की खाली पड़ी भूमि पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उपसभापति संजय सिंह यादव, निदेशक अनिल कुमार रावत, अजीत चौधरी, पप्पू सिंह राणा, पातीराम, विक्रम सिंह और पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
