• Tue. Jul 7th, 2026

भूतेश्वर अंडरपास के लिए नई पाइप लाइन का ट्रायल सफल

ByVijay Singhal

Jul 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भूतेश्वर अंडरपास से मसानी नाले तक बिछाई गई पाइप लाइन का ट्रायल सफल रहा है। अब मात्र ढाई से तीन घंटे के अंदर भूतेश्वर अंडरपास से जलनिकासी संभव हो सकेगा जबकि पहले इसमें 12 घंटे लगते थे। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत भूतेश्वर अंडरपास से मसानी नाले तक 800 एमएम क्षमता की पाइपलाइन बिछाई गई है। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान अंडरपास में जमा होने वाले पानी की निकासी को तेज करना है ताकि यातायात बाधित न रहे और आवागमन में समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों के अनुसार, बीते शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान पाइपलाइन का ट्रायल किया गया। परीक्षण के समय अंडरपास में जमा पानी को नई पाइपलाइन के माध्यम से मसानी नाले की ओर प्रवाहित किया गया। ट्रायल के दौरान जल निकासी की प्रक्रिया सफल रही और अपेक्षाकृत कम समय में पानी बाहर निकल गया। अब अंडरपास से पानी निकालने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगेगा, जबकि पहले यही प्रक्रिया पूरी होने में करीब 12 घंटे लग जाते थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.