हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर रेलवे द्वारा पुल निर्माण के लिए खोदी गई सड़क का नवनिर्माण पूरा हो गया है। रेलवे विभाग द्वारा नई लाइन बिछाने के लिए अंडरपास पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसीलिए मानक अनुसार सड़क की खुदाई कराकर समतल किया गया। सात दिन मार्ग के एक ओर कार्य किया गया और सात दिन दूसरी ओर कार्य कराया गया। इस निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात करीब 40 मजदूरों ने काम किया। मौके पर एक पोकलेन, दो जेसीबी, एक डंपर और दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली गई। अंडरपास की गहराई तीन मीटर से बढ़ाकर 3.7 मीटर की गई है ताकि भविष्य में बड़े और भारी वाहन भी आसानी से अंडरपास के नीचे से निकल सकें। सोमवार को यह कार्य पूरा हो गया। पूर्ण रूप से कंक्रीट के सूखने के बाद बुधवार रात से मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया जाएगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि कार्य पूरा हो गया है। जल्दी ही आवागमन सुचारू कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
