• Tue. Jul 7th, 2026

गोवर्धन की परिक्रमा मार्ग में एमवीडीए ने शुरू कराया लाइटिंग का काम

ByVijay Singhal

Jul 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा कस्बे और मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिक्रमा मार्ग, मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, गलियों और सड़कों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई के साथ कूड़ा-करकट हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। नगर पंचायत ने मेले के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार की है। प्रशासन का उद्देश्य मुड़िया मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाला वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में पेयजल, यातायात, चिकित्सा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.