• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा जंक्शन-भूतेश्वर के बीच चौथी-पांचवीं लाइन, दिल्ली-मुंबई ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड

ByVijay Singhal

Jul 6, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ सिंघल विजय

मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर के बीच केवल तीन रेलवे लाइनें ही चालू हैं। दोनों तरफ से पांच-पांच लाइनों का ट्रैफिक जब बीच की इन तीन लाइनों से गुजरता था, तो ट्रेनों के रुकने की स्थिति बन जाती थी। इसके कारण सुपरफास्ट और मालगाड़ियों को आउटर पर इंतजार करना पड़ता है और रेल संचालन प्रभावित होता है। चौथी और पांचवीं लाइन डलने से समस्या का समाधान होगा। इस रेल परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन को कुछ ढांचागत बदलाव भी करने पड़ रहे हैं। नए बस अड्डे के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के लिए पर्याप्त ऊंचाई की आवश्यकता है, ताकि सड़क परिवहन में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके समाधान के लिए नए बस अड्डे से लेकर स्टेट बैंक चौराहा तक की सड़क को करीब दो फीट नीचा किया जा रहा है।इस परियोजना के पूरा होने पर मथुरा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी काफी हद तक कम हो जाएगी। आउटर पर ट्रेनों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी।धार्मिक नगरी मथुरा में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए रेलवे का यह कदम आने वाले दिनों में वरदान साबित होने वाला है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जंक्शन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के मध्य पांच रेलवे लाइन होने से रेल यातायात सुगम होगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.