• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में शराबी का सड़क पर दरोगा की चलती कार पर मारा पत्थर, परिवार बाल-बाल बचा

ByVijay Singhal

Jul 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतेश्वर चौराहे के पास श्री जी बाबा मंदिर के सामने रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने बीच सड़क पर सनसनीखेज हरकत करते हुए एक दरोगा की कार पर पत्थर दे मारा। पत्थर लगते ही कार का शीशा चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरोगा अपनी पत्नी को डॉक्टर से दिखाकर वृंदावन की ओर लौट रहे थे। श्री जी बाबा मंदिर के सामने जाम होने के कारण उनकी कार धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। तभी जन्मभूमि की ओर से लड़खड़ाते हुए आए एक शराबी ने अचानक सड़क से बड़ा पत्थर उठाया और पूरी ताकत से कार पर दे मारा। पत्थर की जोरदार टक्कर से कार का शीशा टूटकर बिखर गया। गनीमत रही कि कार में सवार दरोगा, उनकी पत्नी और अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। यदि पत्थर किसी के सिर पर लगता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी शराबी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर डीग गेट चौकी ले गई। लिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.